IMD Weather Update: राजस्थान में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है. इसके कारण फसलों को व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा है. भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम का मिजाज तल्ख ही रहने की संभावना जताई है.