yogi adityanath government big decision for the farmers: बनारस में भी पिछले दो दिनों में आंधी के साथ जमकर बारिश हुई है, जिसमें ओलावृष्टि ने किसानों के लिए आग में घी का काम किया है. सरसो, चना, आलू , टमाटर खासा असर पड़ा है तो गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है. बनारस के चिरईगांव, चौबेपुर, लोहता, जंसा, बड़ागांव में गेहूं का फसल दो से तीन तीन दिन में पूरी होकर कटने वाली थी, लेकिन इन्ही दो दिनों में बारिश से बरसे कहर ने गेंहू की फसल को 90 प्रतिशत तक बेकार कर दिया है.