जबलपुर मंडल के कुछ स्टेशनों पर 21 से 27 मार्च, 2023 तक प्री-नॉन व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है. इसके चलते सागर, बीना सहित अन्य स्टेशनों से होकर गुजरने वाली भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस चार दिनों के लिए निरस्त (रद्द) कर दी गई है. जबकि, चार अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है