छत्तीसगढ़ में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर पहुंच गए हैं। सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री साय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने प्रथम SING Forum 2026 में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ को नामित किया है। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य को अपनी उपलब्धियों, विकास की संभावनाओं और निवेश के अवसरों को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

फोरम के दौरान मुख्यमंत्री साय CEO राउंडटेबल में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों और राज्य की औद्योगिक क्षमता को प्रमुखता से सामने रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों, मजबूत अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन और उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ की भागीदारी राज्य में निवेश के नए अवसरों को तलाशने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य की औद्योगिक क्षमता, संसाधनों और विकास की संभावनाओं को निवेशकों के सामने रखने से विभिन्न क्षेत्रों में संभावित निवेश और कारोबारी साझेदारी के रास्ते खुल सकते हैं।

मुख्यमंत्री साय की सिंगापुर यात्रा के दौरान वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ होने वाली चर्चाओं पर भी नजर रहेगी। SING Forum 2026 के माध्यम से छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय निवेश समुदाय के सामने अपनी संभावनाओं और निवेश-अनुकूल वातावरण को प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *