News18 India Chaupal 2023: न्यूज 18 चौपाल में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक के बाद एक कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान विदेश में रहने वाली एक महिला सवाल पूछने उठी और उनका आभार जताते हुए भावुक हो गईं. उसने कहा कि लोग शाहरुख खान से प्यार करते हैं, लेकिन मैं उससे ज्यादा प्यार नितिन गडकरी से करती हूं. इसके पीछे की उन्होंने वजह भी साझा की.