azamgarh news: छात्रों का कहना था कि शौचालय में सीसीटीवी कैमरा लगवाकर विद्यालय प्रशासन उनकी निजता का हनन कर रहा है. विद्यालय के प्रार्चाय कह रहे है कि टोटी चोरी के लिए कैमरा लगवाया गया है, जिसके बाद छात्रों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने छात्रों के आक्रोश को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे को शौचालय ने निकलवा दिया.