MLA Madan Prajapat wore Silver Shoes: राजस्थान के बाड़मेर जिले की पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत ने आखिरकार एक साल बाद जूतियां पहन ली हैं. उन्होंने जब एक साल बाद जूतियां पहनीं तो वह चांदी की थी. प्रजापत बालोतरा को जिला बनाने की मांग को लेकर एक साल से नंगे पांव घूम रहे थे.