Gadar in Rajasthan: राजस्थान में जिलों की मांग को लेकर गदर मचा हुआ है. जिले बनने से वंचित रहे कस्बों के लोग और वहां के जनप्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर आ गए हैं. हाईवे जाम किए जा रहे हैं. सरकारी कार्यालयों को घेरा जा रहा है. कई कस्बे बंद हैं. जिलों की मांग को लेकर हो रहे इन धरने और प्रदर्शनों से पुलिस-प्रशासन की सांसें फूली हुई है.