अकबर के शासनकाल के समय पर बनी एक ओटीटी सीरीज “ताज : डिवाइडेड बाई ब्लड” चर्चित हो रही है. हालांकि इसकी बातें मौजूदा ऐतिहासिक तथ्यों से अलग जाती भी दिखती हैं. लेकिन सीरीज का दावा है कि वो इसे काफी रिसर्च करके दिखा रहे हैं. इसी में ये दिखाया गया है कि दरअसल अनारकली अकबर के हरम में थी और उसके तीसरे बेटे की मां भी. जानते हैं इसे लेकर इतिहास में क्या कहा गया है.