haryana robbery from dead body:अंकित अपनी पत्नी को लेने भारत आया था. एक साल पहले हुई ही शादी हुई थी और खुशियां मातम में पसर गई. तीन दोस्त करनाल से कुरुक्षेत्र जा रहे थे. नीलोखेड़ी के पास हादसा हुआ और ट्रक चालक ने कार को साइड टक्कर मारी. कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन बड़ी बात ये सामने निकलकर आई कि हादसे के बाद मृतक युवक के गले से सोने की चेन, हाथ से सोने का कड़ा और पर्स गायब था.