Chaupal 2023: कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने कहा कि वो किसी से परेशान नहीं हैं और केवल नीली छतरी वाला ही जादूगर है. बाकी सब कुछ हाथ की सफाई है. पायलट ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP और पीएम नरेंद्र मोदी को हराना संभव है. मगर इसके लिए पहले बीजेपी को राज्यों के चुनावों में हराना जरूरी है. पायलट ने कहा कि इसके लिए उन्होंने पार्टी को कुछ सुझाव भी दिए हैं.