Japan PM Arrives In India: मोदी और किशिदा के बीच व्यापक वार्ता में चीन की बढ़ती सैन्य मुखरता की पृष्ठभूमि में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उभरती स्थिति के बारे में भी चर्चा होने की संभावना है. जापान के प्रधानमंत्री की यात्रा लगभग 27 घंटे की होने की उम्मीद है. उम्मीद है कि वह दोपहर में एक प्रमुख थिंक-टैंक में व्याख्यान के दौरान ‘‘शांति के लिए मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत की योजना’’ पर अपने विचार रखेंगे. योजना में हिंद-प्रशांत को लेकर भारत के महत्व को रेखांकित किए जाने की संभावना है.