Khalistani Movement: खालिस्तान आंदोलन एक सिख अलगाववादी आंदोलन है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब को एक अलग संप्रभु राष्ट्र खालिस्तान (खालसा की भूमि) बनाने की मांग की गई है. प्रस्तावित राज्य भारत के पंजाब और पाकिस्तान के पंजाब की भूमि से बनेगा, जिसकी राजधानी लाहौर होगी और यह पंजाब के पिछले भौगोलिक क्षेत्र में स्थित होगा, जहां कभी खालसा साम्राज्य की स्थापना हुई थी.