आयुष मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल ने कहा कि आयुष और ग्रामीण मंत्रालय आपस में मिलकर ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार को बढावा देने का काम करेंगे. आने वाले समय में लाखों महिलाएं और युवा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के अंतर्गत पंचकर्मा से जुडी ट्रेनिंग लेंगे और इस क्षेत्र में स्वरोजगार की तरफ बढ़ेंगे.