फिल्म “आरआरआर” के जिस गाने “नाटू नाटू” की पूरी दुनिया में चर्चा है, उसके गीतकार चंद्रबोस हैं. तेलुगू फिल्मी दुनिया की बड़ी हस्ती. हालांकि उन्होंने भी पिछले 25 सालों में काफी पापड़ बेले. उनकी जिंदगी खासे उतार चढ़ाव से भरी रही. बनना कुछ चाहते थे. बन कुछ गए. नाम की भी एक कहानी है.