G20 Summit Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2023 में भारत का दो बार दौरा कर सकते हैं. पुतिन के G20 शिखर सम्मलेन में शामिल होने का रूस ने संकेत दिया है. रूस ने कहा कि पुतिन नई दिल्ली में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं, मगर इसके बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है. अगर पुतिन भारत में G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेते हैं, तो यूक्रेन जंग के शुरू होने बाद पुतिन और पश्चिमी देशों के नेताओं का पहली बार आमना- सामना हो सकता है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 2021 में इटली और 2022 में इंडोनेशिया के G20 शिखर सम्मलेनों में हिस्सा नहीं लिया था.