Maharashtra News: नागपुर में जी20 बैठक (G20 Summit Nagpur) से पहले शहर को चमकाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने सड़कों से ‘भिखारियों और ऐसे अन्य लोगों के समूहों’ को हटाना शुरू कर दिया है. इससे पहले इसे लेकर पुलिस ने एक सर्कुलर जारी कर भीख मांगने पर बैन लगाया था.