Husband Division: गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करने वाले शख्स ने लॉकडाउन के दौरान पत्नी को मायके में छोड़ आया था. इस दौरान एक बच्चे का पिता इंजीनियर ऑफिस में महिला सहकर्मी संग दिल लगा बैठा. लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली. लंबे समय तक जब पति लेने नहीं आया तो पहली पत्नी गुरुग्राम पहुंची तब जाकर भेद खुला. अब दोनों पत्नियों और पति के बीच अनोखा समझौता हुआ है.