Bundi Police Big Action: बूंदी की सदर थाना पुलिस ने एक बार फिर रामगंज बालाजी इलाके में होटल वेलकम पर छापा मारकर वहां से आठ लड़कियों और 11 लड़कों को गिरफ्तार किया है. ये वहां अनैतिक गतिविधियों में लिप्त थे. पकड़ी गई लड़कियां कॉलेज जाने का बहाना करके होटल पहुंची थी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.