गांव के जिस घर में मादा गुलदार ने शावकों को जन्म दिया है, वहां के निवासी अनिल पुनेठा ने बताया कि सुबह सात बजे उनकी पत्नी घास डालने के लिए जब उस कमरे में गईं, तो उसे वहां किसी जानवर के बैठे होने का अहसास हुआ. उसके बाद गांव में हल्ला हो गया और वन विभाग की टीम ने गुलदार के शावक होने की पुष्टि की. हालांकि, अभी तक मादा गुलदार का पता नहीं चला है