नेशनल टैक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन के प्रमुख डॉ. एन के अरोड़ा कहते हैं कि यह इन्फ्लूएंजा वायरस लगभग हर साल ही लोगों को बीमार करता रहा है. अब चूंकि लोग कोविड को झेल चुके हैं और इसके लक्षण भी कोविड जैसे ही हैं, लिहाजा यह सभी को पता चल रहा है. हालांकि पैनिक होने की जरूरत नहीं है.