Pulwama Martyr Veerangana Case: पुलवामा हमले के तीन शहीदों की वीरांगनाओं की मांग को लेकर राजस्थान में मच रहा घमासान दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है. वीरांगनाओं के धरने प्रदर्शन के दौरान उनके अपमान और सांसद किरोड़ीलाल मीणा (MP Kirodilal Meena) के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद बीजेपी ने इस मामले को लेकर शनिवार को जयपुर में अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Government) के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया. इससे पहले बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर धरना दिया गया. फिर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सहकार भवन की ओर कूच किया. इस दौरान किरोड़ी समर्थकों ने पुलिस वाहनों पर पथराव कर दिया. बीजेपी नेताओं ने किरोड़ीलाल मीणा से दुर्व्यवहार मामले की न्यायिक जांच की मांग की है.