PM Modi Inaugurate Bengaluru Mysuru Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में करीब 16,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. जिसमें 8480 करोड़ रुपये की कुल लागत से तैयार किया गया बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे भी शामिल है. पीएम मोदी हुबली-धारवाड़ स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत लगभग 520 करोड़ रुपये हैं. प्रधानमंत्री जयदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति राजनीतिक दृष्टिकोण से चुनावी राज्य कर्नाटक में महत्वपूर्ण है, जहां मई में आम विधानसभा चुनाव होने हैं.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *