Weather Forecast Updates: आईएमडी ने पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है. जबकि पश्चिम असम, ओडिशा और बिहार में गरज और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. 13 और 14 तारीख को उत्तराखंड में बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना है. आने वाले कुछ दिनों में दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश होने की उम्मीद है.