Indian Army Courage: भारतीय सेना के प्रति आमजन में कितना जज्बा है इसकी बानगी हाल ही बूंदी जिले में देखने को मिली. यहां भारतीय सेना से रिटायर होकर आए सैनिक का ग्रामीणों ने जिस तरह से स्वागत किया वह चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं ग्रामीणों की भावनाएं देखकर सैनिक भी भावुक हो गया.