Gujarat Assembly passes resolution against BBC documentary: गुजरात विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित कर राज्य में 2002 में हुए दंगों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले BBC के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का केंद्र सरकार से अनुरोध किया. गुजरात के गृह मंत्री मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया, विकास के साधन को हथियार बना लिया और देश विरोधी तत्वों को करारा जवाब दिया. जबकि बीबीसी उनकी छवि को खराब करने के लिए जानबूझकर ऐसे काम कर रहा है. बीबीसी ने इस साल जनवरी में ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ नामक डॉक्यूमेंट्री फिल्म जारी की थी. जिसमें 2002 के गुजरात दंगों को दिखाया गया है. इस फिल्म के बाद एक विवाद पैदा हो गया था. विदेश मंत्रालय ने इसे प्रचार का हिस्सा करार दिया था और कहा था कि यह औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *