रेलवे मंत्रालय के अनुसार वंदेभारत ट्रेनों का प्रोडक्शन बहुत तेजी से चल रहा है. लक्ष्य को पूरा करने के लिए ट्रेन के कुछ पार्ट्स का ठेका विभिन्न कंपनियों को दिया गया है. कोच की सीट और अंदर की दीवार बनाने को काम कई कंपनियों को दिया गया है. इनमें से एक कंपनी टाटा स्टील है.