दुनिया में कई बीमारियां ऐसी हैं जिनके आगे अब तक मेडिकल साइंस की रिसर्च भी नाकाम रही हैं, उन्हें जड़ से निकाल फेंकने का इलाज तलाशा नहीं जा सका है, अलबत्ता उन्हें कुछ हद तक धीमा और स्थिर करने का काम जरूर विज्ञान के जरिए हुआ है. कहा जा सकता है कि इन बीमारियों के आगे विज्ञान भी अभी तक जीत नहीं सका है.