Delhi liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले के मामले की जांच की आंच अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस एमएलसी के. कविता तक पहुंच गई है. मामले में पूछताछ के लिए कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा है. उन्हें पूछताछ के लिए 9 मार्च को बुलाया गया है.