Road Accident: पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाइक की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि पिंटू और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेंद्र जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए. सूरौठ थाना पुलिस घायल महेंद्र और दोनों युवकों के शव को लेकर हिंडौन हॉस्पिटल पहुंची, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महेंद्र को जयपुर रेफर कर दिया गया. महेंद्र ने जयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.