Protocols to Tackle Threat of Spy Balloons: भारत सरकार ने आकाश में हवाई गुब्बारे या दूसरी किसी अज्ञात चीज के खतरे निपटने के लिए एक प्रोटोकॉल बनाया है. इसके तहत सबसे पहले ये पता लगाया जाएगा कि हवाई चीज कोई सिविलियन उपकरण तो नहीं है. इसके लिए विमान या ड्रोन का उपयोग हो सकता है. एक बार अगर ये साफ हो गया कि वो चीज सिविल उपकरण नहीं है तो फिर उसे मार गिराया जाएगा. इसके लिए किस तरह के हथियारों का उपयोग करना है, वो मौके के हिसाब से तय किया जाएगा.