4078145881738806504
14271021545470334915

Weather Forecast Updates: दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहने और तेज हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई और ये सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले दो दिनों में दिल्ली के आसपास अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग मुताबिक शनिवार को दिन में 38 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली. साथ ही दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में शनिवार को बारिश हुई, इसलिए दिल्ली में बादल छाए रहे. हालांकि दिल्ली में बारिश नहीं हुई. मगर बादलों के छाए रहने और तेज हवाओं से दिन का तापमान थोड़ा कम हो गया.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *