India’s Foreign Policy : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगे कहा, अगर आपके पास कोई खास गेंदबाज है जिस पर आप भरोसा करते हैं और आपने उसे प्रदर्शन करते हुए देखा है, तो आप सही समय पर उसके पास गेंद फेकेंगे. आप स्थिति से निपटने के लिए उस पर भरोसा करेंगे. मुझे लगता है कि इस लिहाज से कप्तान मोदी अपने गेंदबाजों को कुछ हद तक आजादी देते हैं. वह आपसे उम्मीद करते हैं कि अगर वह आपको ऐसा करने का मौका देते हैं तो आप वह विकेट लें.