गोधन एंपोरियम के संचालन का जिम्मा महिलाओं को सौंपा गया है. यह एंपोरियम वर्ष 2020 से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है. पिछले तीन साल में इस एम्पोरियम से 12.49 लाख रुपये की आमदनी हुई है. गोधन एंपोरियम की संचालिका शशिकला सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन 40 से 50 ग्राहकों का यहां आना-जाना लगा रहता है. खरीदारों के ऑर्डर पर गोबर से बने उत्पाद भी तैयार किये जाते हैं