उदयपुर जिला प्रशासन और खेल विभाग ने केंद्र सरकार को इस विषय में प्रस्ताव भेजा है. यदि केंद्र की मंजूरी मिल जाती है तो जल्द उदयपुर में पोलो ग्रांउड और डबल ट्रेप शूटिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. राज्य स्पोर्ट्स काउंसिल ने इसकी डीपीआर बनाई है. पोलो क्लब और शूटिंग रेंज के लिए 19.47 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है. क्लब पर 2.10 करोड़ और शूटिंग रेंज पर 5.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे