Bihar News: बिहार में वर्ष 2016 से शराबबंदी कानून लागू है. अब शराबबंदी को लेकर बिहार सरकार ने तीसरी सर्वे रिपोर्ट जारी की है. नीतीश सरकार की इस महत्वपूर्ण फैसले को लेकर भले ही विपक्ष ने समय समय पर कई सवाल उठाए, लेकिन सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी सच्चाई यह है कि राज्य की 99 प्रतिशत महिला आबादी और 92 प्रतिशत पुरुष आबादी इसके पक्ष में है.