डीआईजी संजय कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के मौके पर मुंगेर जिले में 59 बाइक पर 59 पु़लिस पदाधिकारी रहेंगे. इसमें 177 पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है. यह जिले के 767 गांवों और वार्डों का भ्रमण कर लोगों से सीधा संवाद करेंगे. उन्होंने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों से संवाद कर विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, मद्यनिषेध, यातायात, साइबर अपराध जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी