Bride Parents Lighting a Cigarette for Groom: वैसे तो भारत में होने वाली शादियां बहुत पुराने और भव्य रीति-रिवाजों से भरी होती हैं. कई जगहों पर तो शादी की रस्में हफ्तों तक चलती हैं. जिनमें कई धार्मिक समारोह, शानदार पोशाकें, गाना और नाच, महंगे गहनों की भरमार शामिल होती है. इनमें से हर रस्म एक जरूरी और भावनात्मक महत्व रखती है. मगर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हंगामा मचा दिया है. इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वीडियो में गुजराती शादी की एक परंपरा को दिखाया गया है. जिसमें दूल्हे का स्वागत उसके सास और ससुर सिगरेट और पान भेंट करके करते हैं.