पटना एयरपोर्ट से उड़ान के लिए 41 विमानों का विंटर शेड्यूल जारी किया गया है. इसके तहत पटना से चार जोड़ी नई फ्लाइट शुरू हो रही है. इससे भुवनेश्वर, चंडीगढ़, कोलकाता, अहमदाबाद व बेंगलुरु के यात्रियों को सुविधा मिलेगी. दिल्ली पटना के बीच 15 विमान तो मुंबई के लिए 5, वहीं बेंगलुरु और कोलकाता के लिए 3 विमानों का शेड्यूल जारी किया गया है.