Lithium News: लिथियम एक बेशकीमती खनिज है, जिसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों, मोबाइल फोन और लैपटॉप में लगने वाली बैटरियों में किया जाता है. जम्मू-कश्मीर में लिथियम के 59 लाख टन के विशाल भंडार का पता चला है. इस खोज भारत के पास अब दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा लिथियम भंडार होगा.