Corporate Panchayat: अफ्रीका के कांगो में बिजनेस करने वाले बाड़मेर के बूढ़ा तला निवासी एनआरआई नवल किशोर गोदारा (NRI Naval Kishore Godara) और उनके भाई ने अपनी पंचायत को बड़ा तोहफा दिया है. इन्होंने अपनी जेब 1.10 करोड़ रुपये खर्च को बूढा का तला ग्राम पंचायत के भवन को कॉरपोरेट ऑफिस (Corporate Office) में तब्दील कर दिया है. यह संभवत देशभर का ऐसा पहला पंचायत भवन होगा जो किसी प्राइवेट कंपनी की तर्ज पर बना है और हर तरह की सुविधाओं से लैस है. बुढ़ा तला ग्राम पंचायत की सरपंच हैं एनआरआई नवल किशोर गोदारा की 80 वर्षीय मां नोजी देवी. इस ग्राम पंचायत के भवन को देखकर किसी की भी आंखें फटी की फटी रह जाएगी.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *