UP Global Investor Summit 2023: उत्तर प्रदेश के लिए रिलायंस ने जियो प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से दो पायलट प्रोजेक्ट्स जियो-स्कूल और जियो-एआई-डॉक्टर की घोषणा की. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने 2023 के अंत तक यूपी के सभी शहरों और गांवों में 5जी रोलआउट करने की बात भी कही.