Mumbai Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मुंबई को बड़ी सौगात देने वाले हैं. शुक्रवार को पीएम मोदी दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. ये वंदे भारत ट्रेन मुंबई की ऐतिहासिक विरासत को महाराष्ट्र के कई धार्मिक स्थलों से जोड़ेगी. इन ट्रेनों के चलने के साथ ही पहली बार ऐसा होगा जब दो वंदे भारत ट्रेन एक ही स्टेट में दौड़ेंगी.