रायपुर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ मंगलवार 18 अगस्त को सुबह 10:30 बजे फिजिकल कॉलेज खेल मैदान, पेंड्रा में होगा। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 18 से 21 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 540 खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मरवाही विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  प्रणव कुमार मरपच्ची करेंगे।

कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक बालक एवं बालिका, क्रिकेट बालक, ताईक्वांडो बालक एवं बालिका तथा कबड्डी बालिका वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचने वाले युवा खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन को लेकर जिले में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता से जिले में खेलमय वातावरण बनेगा और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *