छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने कबीरधाम जिले में विभिन्न सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 15 करोड़ 86 लाख 8 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। इन कार्यों के पूरा होने से जिले के कुल 375 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

स्वीकृति के तहत नरसिंहपुर जलाशय के शीर्ष कार्य और नहरों की मरम्मत के लिए 1 करोड़ 71 लाख 47 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे 45 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी। पंडरिया विकासखंड के कामठी जलाशय की नहरों के लाइनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 82 लाख 98 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे 112 हेक्टेयर क्षेत्र लाभान्वित होगा।

इसी तरह पंडरिया के मोहपार जलाशय के शीर्ष कार्य, नहरों के जीर्णोद्धार और लाइनिंग के लिए 4 करोड़ 99 लाख 15 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे 95 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

सहसपुर लोहारा विकासखंड में दमऊनाला व्यपवर्तन की नहर लाइनिंग के लिए 3 करोड़ 76 लाख रुपये तथा छिरहा डायवर्सन के गेट उन्नयन, नहर लाइनिंग और पक्की संरचनाओं के निर्माण के लिए 1 करोड़ 31 लाख 72 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इन दोनों कार्यों से क्रमशः 75 और 48 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *