Shraddha walkar murder case: दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर दलीलें सुनीं, जिस पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने का आरोप है. अदालत में श्रद्धा हत्याकांड के आरोपों पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने दलील दी कि लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की गला घोंटकर हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने उसी तरह अपराध किया, जैसा श्रद्धा ने महाराष्ट्र पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था.