BJP Strong Protest in Jaipur: बीजेपी ने पेपर लीक केस (Paper Leak Case) को लेकर जयपुर में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ शनिवार को जोरदार मोर्चा खोला. मुख्यमंत्री आवास को घेराव करने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ पर पुलिस ने जमकर लाठियां (Lathi Charge) भांजी. इससे कई कार्यकर्ता घायल हो गए. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) के नेतृत्व में आई बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने करीब आधा घंटे तक वाटर कैनन (Water Cannon) का इस्तेमाल किया. दूसरी तरफ सालासर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने अपने जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन किया. एक ही दिन एक साथ पार्टी के विरोध प्रदर्शन और राजे के जन्मदिन के पावर शो को सीएम फेस की रेस की जंग के रूप में देखा जा रहा है.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *