India Bangladesh Friendship Pipeline: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज शाम 5 बजे वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिये भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे. यह भारत और बांग्लादेश के बीच पहली सीमा पार एनर्जी पाइपलाइन है. जिसको 377 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया गया है. जिसमें से पाइपलाइन के बांग्लादेश हिस्से को लगभग 285 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. भारत सरकार ने अनुदान सहायता के तहत इसका खर्च उठाया है. इस पाइपलाइन में 1 मिलियन मीट्रिक टन सालाना (MMTPA) हाई-स्पीड डीजल (HSD) के परिवहन की क्षमता है.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *