मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई चर्चा, प्रस्तावित संशोधन के अनुमोदन पर किया गया विचार-विमर्श रायपुर, मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधेयक में प्रस्तावित संशोधनों के अनुमोदन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव सुबोध कुमार सिंह, विधि एवं विधायी विभाग के प्रमुख सचिव मनीष कुमार ठाकुर, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. रोहित यादव और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रस्तावित संशोधनों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *