4078145881738806504
14271021545470334915

Peeing On Co-Passenger: अमेरिकन एयरलाइंस की न्यूयॉर्क-नई दिल्ली फ्लाइट में एक युवा पैसेंजर ने नशे में धुत होकर एक सहयात्री के ऊपर पेशाब कर दिया. इस शख्स की पहचान आर्य वोहरा के रूप में की गई है. वोहरा दिल्ली की डिफेंस कालोनी का रहने वाला है और अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है. पुलिस इस घटना की शिकायत मिलने के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है. भारत के विमानन नियामक ने एयरलाइन कंपनी से इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के एक अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन से इसके बारे में एक रिपोर्ट मिली है.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *